दिल्ली में ट्रेन-मेट्रो सेवाएं सामान्य, सभी मेट्रो स्टेशन खुले, आज शेड्यूल से चलेंगी ट्रेनें

उत्तर रेलवे ने घोषणा की है कि 11 अक्टूबर को सभी ट्रेनें अपने सामान्य समय पर चलेंगी। दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों को भी फिर से खोल दिया गया है और सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते पिछले दिनों कई ट्रेनों के रद्द होने और उनके समय में बदलाव के बाद रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर रेलवे ने ऐलान किया है कि 11 अक्टूबर को सभी ट्रेनें अपने सामान्य शेड्यूल के अनुसार चलेंगी। इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन भी खोल दिए गए हैं और सेवाएं भी सामान्य रूप से चल रही हैं। 9 और 10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा और ट्रैफिक संबंधी कारणों से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ था। वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन शुक्रवार रात 9 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया था। शनिवार रात करीब 10 बजे फिर से सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए गए।

train metro.

दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन सेवाएं सामान्य (File Photo/Canva)

10 अक्टूबर को कई ट्रेनों के संचालन पर लगी थी रोक

भारतीय रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया था। यह नियम उन ट्रेनों पर लागू था जो 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशनों से रवाना हुई थीं और निर्धारित समय के दौरान नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन में से किसी एक पर पहुंचने वाली थीं। खुफिया इनपुट और यातायात संबंधी सलाह के कारण यह कदम उठाया गया था ताकि विरोध प्रदर्शन के दौरान स्टेशनों के आसपास भारी सड़क जाम से बचा जा सके।

End of Feed