BRICS Summit : 12 सितंबर को दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, 22 रूटों पर रहेगा डायवर्जन; देखें वैकल्पिक रास्ते

दिल्ली में आयोजित brics शिखर सम्मेलन को लेकर 12 सितंबर को कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए कई प्रमुख सड़कों पर यातायात मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंधों का ऐलान किया है। इससे पहले पुलिस ने विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) और अति विशिष्ट व्यक्ति (वीवीआईपी) की आवाजाही के कारण शुक्रवार को रात 8:30 बजे तक यातायात मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंधों की घोषणा की थी। यातायात पुलिस ने 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले एक विस्तृत परामर्श जारी किया।

Delhi traffic alert Major diversions on 12 September

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी (फोटो-ANI)

परामर्श के मुताबिक, प्रतिबंध शनिवार रात 8.15 बजे से 11 बजे तक लागू रहेंगे। इस दौरान मध्य दिल्ली और उसके आसपास महत्वपूर्ण हिस्सों पर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। यातायात परामर्श मानचित्र के अनुसार, मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली कई प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही नियंत्रित होगी जबकि भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आसपास एक निषिद्ध क्षेत्र निर्धारित किया गया है। यातायात को निर्दिष्ट स्थानों पर मोड़ दिया जाएगा। साथ ही गाड़ी चालकों को यातायात पुलिस द्वारा चिह्नित वैकल्पिक मार्गों का पालन करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है।

End of Feed