दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अलर्ट, CR पार्क और ग्रेटर कैलाश-II जाने वालों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को ट्रैफिक जाम की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सीआर पार्क और ग्रेटर कैलाश-II में 16 से 20 अक्टूबर तक शाम 4 बजे से रात 12 बजे के बीच यातायात प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में दुर्गा पूजा के आयोजनों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सीआर पार्क (चित्तरंजन पार्क)और ग्रेटर कैलाश-II के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 16 से 20 अक्टूबर तक हर दिन शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को प्रभावित इलाकों में आने-जाने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही, लोगों से प्रतिबंधित सड़कों से बचने, अनधिकृत जगहों पर वाहन पार्क न करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की गई है, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Delhi Durga Puja Traffic Advisory

CR पार्क और ग्रेटर कैलाश-II में 5 दिन तक लागू रहेंगे ट्रैफिक प्रतिबंध (प्रतीकात्मक फोटो)

सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और जाम से बचने के लिए जहां तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। खासकर शाम के समय प्रभावित इलाकों से गुजरने वाले लोगों को यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए घर से निकलना चाहिए, क्योंकि पीक आवर्स के दौरान परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा, पुलिस ने दुर्गा पूजा पंडालों और आयोजन स्थलों के आसपास अनधिकृत तरीके से वाहन पार्क न करने की अपील की है। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति बनने से रोका जा सकेगा और दूसरे वाहन चालकों को भी आवागमन में कम परेशानी होगी।

End of Feed