दिल्ली वालों सावधान! VVIP मूवमेंट के चलते सोमवार को कई सड़कें रहेंगी प्रभावित, यहां देखें रूट डायवर्जन

Delhi Traffic Advisory: सोमवार को दिल्ली में VIP मूवमेंट और धार्मिक शोभायात्रा की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में सोमवार को राजघाट पर वीआईपी आवाजाही और मध्य एवं उत्तर दिल्ली में धार्मिक शोभायात्रा के मद्देनजर कई स्थानों पर यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे। महात्मा गांधी स्मृति स्थल, राजघाट पर वीआईपी आवाजाही के मद्देनजर पूर्वाह्न 10 बजे से 11 बजे के बीच यातायात की स्थिति के अनुसार जरूरत पड़ने पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी और मार्ग बदले जाएंगे।

Delhi Traffic

दिल्ली की इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन (फाइल फोटो)

कई इलाकों में डायवर्जन

इससे आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर प्रभावित हो सकते हैं। यातायात पुलिस के अनुसार, आईटीओ चौक से दिल्ली गेट के बीच बीएसजेड मार्ग, शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर के बीच रिंग रोड, दिल्ली गेट से नेताजी सुभाष मार्ग के बीच आसफ अली रोड, शांतिवन चौक से निषाद राज मार्ग, गुरु नानक चौक से रंजीत सिंह फ्लाईओवर और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास तक यातायात नियंत्रित किया जा सकता है।

End of Feed