शहर

दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, किसान घाट प्रोटेस्ट के चलते कई रास्तों पर डायवर्जन!

दिल्ली में किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। प्रदर्शन के चलते कई रास्तों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिल सकती है। ऐसे में रूट डायवर्जन कई स्थानों पर लागू किया जा सकता है।

Image

किसान घाट प्रदर्शन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किसान घाट पर मंगलवार सुबह 8:30 बजे प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है। कुछ इलाकों में जाम की स्थिति बनने की भी संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है, ताकि वे गंतव्य पर समय पर पहुंच सकें।

इन रास्तों पर हो सकता है ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जरूरत पड़ने पर इन प्रमुख स्थानों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है:

  • दिल्ली गेट
  • राजघाट चौराहा
  • गुरु नानक चौक
  • शांतिवन चौक
  • राजघाट DTC डिपो
  • आईपी फ्लाईओवर

इन सड़कों पर जाने से बचें

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि प्रदर्शन के दौरान कई रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल सकता है। इस दौरान सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट DTC डिपो रोड, राजघाट DTC बाईपास रोड और आसपास के अन्य प्रभावित रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।

यात्रा की योजना पहले से बनाकर निकलें

ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों की ओर जाने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर घर से निकलें।

पुलिस की सलाह

  • ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
  • वाहन केवल तय पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें।
  • सड़क किनारे वाहन पार्क करने से बचें।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे। पुलिस ने कहा है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए लोगों को असुविधा हो सकती है, इसलिए सभी से सहयोग की अपील की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article