दिल्ली के लोगों ने चुका दिया 433 करोड़ का चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने में अव्वल

देश में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर जारी रिपोर्ट ने हैरान करने वाले आंकड़े सामने रखे हैं। वर्चुअल अदालतों के माध्यम से वसूले गए कुल जुर्माने का बड़ा हिस्सा अकेले दिल्ली से आया है। आंकड़े बताते हैं कि यातायात कानून तोड़ने के मामलों में दिल्ली देशभर में सबसे आगे है।

Delhi Traffic Violations Fines: दिल्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर एक चौंकाने वाली लेकिन गंभीर तस्वीर सामने आई है। देशभर में यातायात कानून तोड़ने पर वसूले गए कुल जुर्माने का लगभग आधा हिस्सा केवल दिल्ली से ही आया है। यह जानकारी केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा न्यायपालिका के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर तैयार की गई रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्चुअल अदालतों के माध्यम से निपटाए गए चालानों से देशभर में कुल 973 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया, जिसमें से 433 करोड़ रुपये सिर्फ दिल्ली के लोगों द्वारा जमा किए गए। कानून मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए देशभर में 29 वर्चुअल अदालतें स्थापित की गई हैं।

Delhi Tops the Nation in Traffic Violations (Symbolic Photo)

ट्रैफिक नियम तोड़ने में दिल्ली देश में सबसे आगे (सांकेतिक फोटो)

3,73,30,805 चालान दर्ज

31 दिसंबर 2025 तक इन अदालतों में कुल 9,81,17,870 चालान पेश किए गए। इन मामलों के निपटारे के परिणामस्वरूप जुर्माने के रूप में 973 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सरकारी खजाने में जमा हुई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दिल्ली में संचालित दो वर्चुअल अदालतें दिल्ली नोटिस विभाग और दिल्ली यातायात विभाग में कुल 3,73,30,805 चालान दर्ज किए गए। इन मामलों के निपटारे के बाद दिल्ली के लोगों ने अकेले 433 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में अदा की।

End of Feed