दिल्ली से पलवल अब 3 घंटे में नहीं, सिर्फ 45 मिनट में पहुंच जाएंगे, जानें कैसे?

दिल्ली से पलवल और सोहना तक का सफर नए DND-फरीदाबाद-सोहना एक्सप्रेसवे से तेजी से पूरा होने की उम्मीद है। ट्रायल के दौरान यह यात्रा मात्र 45 मिनट में पूरी हुई, जबकि अभी इसमें लगभग 3 घंटे का समय लग जाता है।

अगर आप Delhi-NCR में रहते हैं तो आपको यहां के जाम के बारे में जानकारी होगी ही। अगर दिल्ली से पलवल की तरफ जाना हो तो लंबा समय दिल्ली के जाम में ही लग जाता है। इसके बाद NCR के अन्य हिस्सों में भी जाम से लोग परेशान रहते हैं। लेकिन अब दिल्ली-फरीदाबाद-सोहना-पलवल एक्सप्रेसवे कॉरिडोर राहत की नई उम्मीद लेकर आया है।

dnd-kmp package2

दिल्ली से पलवल सिर्फ 45 मिनट में

ट्रायल रन के दौरान सराय काले खां से सोहना और पलवल तक का सफर लगभग 40-45 मिनट में पूरा होने की बात सामने आई है, जबकि पीक आवर्स में इसी यात्रा में लगभग तीन घंटे तक का समय लग सकता है। हालांकि, यह ट्रायल के दौरान दर्ज समय है, नियमित यात्रा में इतना ही वक्त लगेगा, इसकी गारंटी नहीं है। फिर भी यह तो तय है कि यात्रा समय में लगभग आधा समय तो बचेगा ही।

End of Feed