दिल्ली में अब तीन बड़े सरकारी अस्पतालों की कमान महिला डॉक्टरों के हाथ...RML, सफदरजंग और LHMC को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला

Government Hospitals: डॉ. अखिलंदेश्वरी प्रसाद को अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एबीवीआईएमएस) और राम मनोहर लोहिया अस्पताल का निदेशक बनाया गया है।

Delhi Govt Hospitals: दिल्ली में पहली बार केंद्र सरकार के तीन बड़े अस्पतालों की कमान महिला डॉक्टरों के हाथ में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरएमएल अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में नई निदेशकों की नियुक्ति की है। इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में महिला नेतृत्व की बड़ी पहल माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश के अनुसार डॉ. अखिलंदेश्वरी प्रसाद को अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एबीवीआईएमएस) और राम मनोहर लोहिया अस्पताल का निदेशक बनाया गया है। वह रेडियो डायग्नोसिस विभाग की वरिष्ठ डॉक्टर हैं और लंबे समय से अस्पताल से जुड़ी रही हैं।

दिल्ली में अब तीन बड़े सरकारी अस्पतालों की कमान महिला डॉक्टरों के हाथ...RML, सफदरजंग और LHMC को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला

दिल्ली में अब तीन बड़े सरकारी अस्पतालों की कमान महिला डॉक्टरों के हाथ...RML, सफदरजंग और LHMC को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला

वहीं, डॉ. हिमानी आहलूवालिया को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। वह फिजियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर हैं और जुलाई से अपना कार्यभार संभालेंगी। इसके अलावा डॉ. कविता रानी शर्मा को वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल का स्थायी निदेशक बनाया गया है। वह एनेस्थीसिया विभाग की वरिष्ठ डॉक्टर हैं और इससे पहले कार्यवाहक निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं।

End of Feed