Amar Colony Firing: घायल साई कुमार की मौत, 6 दिन से एम्स में चल रहा था इलाज; पिता ने PM मोदी और अमित शाह से की ये मांग

दिल्ली के पॉश इलाके अमर कॉलोनी में हुई फायरिंग में घायल साई कुमार की मौत हो गई है। ये घटना 26 मई की है, तब से उसका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके अमर कॉलोनी में 26 मई को हुई फायरिंग की घटना में घायल 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है। फायरिंग के बाद घायल साई कुमार को इलाज के लिए दिल्ली एम्स लाया गया था। जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Delhi Police

दिल्ली के अमर कॉलोनी में फायरिंग (फोटो-Istock)

जानकारी के अनुसार, 26 मई को साई अपनी एक महिला मित्र के साथ एक रेस्टोरेंट गया था। आरोप है कि वहां कुछ युवकों ने उसकी मित्र के साथ छेड़छाड़ की। सई ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने सई के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

End of Feed