दिल्ली में दर्दनाक हादसा: लोदी होटल के पास नाले की खुदाई के दौरान गिरी दीवार; मलबे में दबने से 1 मजदूर की मौत, 2 गंभीर

Sunlight Colony Accident: हादसे में काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, जिनमें से एक मजदूर की मौत हो गई।

Delhi Wall Collapse: राजधानी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां लोदी होटल के नजदीक देर रात नाले की खुदाई के काम के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, जिनमें से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: लोदी होटल के पास नाले की खुदाई के दौरान गिरी दीवार; मलबे में दबने से 1 मजदूर की मौत, 2 गंभीर

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: लोदी होटल के पास नाले की खुदाई के दौरान गिरी दीवार; मलबे में दबने से 1 मजदूर की मौत, 2 गंभीर

देर रात 1:45 बजे मची चीख-पुकार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा देर रात उस वक्त हुआ जब लोदी होटल के पास नाले की खुदाई का काम चल रहा था। तभी अचानक पास की एक दीवार सीधे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरी। पुलिस को रात करीब 1:45 बजे दीवार गिरने की पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस का स्टाफ और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।

End of Feed