Delhi Slum Fire: रोहिणी में आग बनी काल! जलकर राख हुईं झुग्गियां; एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

दिल्ली के रोहिणी में झुग्गियों में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 2 साल की बच्ची शामिल है।आग के कारणों की जांच जारी है।

Delhi Slum Fire: दिल्ली के रोहिणी इलाके में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मांगेराम पार्क स्थित झुग्गियों में अचानक भयंकर आग लग गई। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed