दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन, कल तक आखिरी मौका

दिल्ली में SIR के तहत 47.56 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से हटने के बाद 31 अगस्त से 27 अक्टूबर तक Form 6 के 2,71,639 आवेदन मिले। दावा-आपत्ति प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होगी।

Delhi SIR: दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि अब समाप्त होने के करीब है। राजधानी में SIR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.56 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने के बाद नई एंट्री के लिए अब तक केवल 2.71 लाख आवेदन मिले हैं।

SIR

सांकेतिक फोटो

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।

End of Feed