दिल्ली ने 'अर्थ आवर' में बचाई 216 मेगावाट बिजली, इंडिया गेट से कुतुब मीनार तक बुझीं लाइट्स

अर्थ आवर के दौरान शनिवार को दिल्ली में कुल 216 मेगावाट बिजली की बचत हुई, जिसमें बीएसईएस क्षेत्रों में 174 मेगावाट बिजली की बचत दर्ज हुई। यह अभियान WWF द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें लोग एक घंटे के लिए लाइट बंद करते हैं। दिल्ली में हर साल बिजली बचत का आंकड़ा बढ़ रहा है, जो बढ़ती जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संकेत है।

Delhi News: दिल्ली में अर्थ आवर के दौरान लोगों ने बिजली बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई। शनिवार रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक राजधानी के लोगों ने एक घंटे के लिए अपने घरों और दफ्तरों की लाइट बंद कर ऊर्जा बचाने का संदेश दिया। इस दौरान दिल्ली में कुल 216 मेगावाट बिजली की बचत हुई, जबकि सिर्फ बीएसईएस (BSES) क्षेत्र में ही 174 मेगावाट बिजली बचत दर्ज की गई।

up electricity

सांकेतिक फोटो

एक घंटे में दिखी पर्यावरण के लिए जागरूकता

अर्थ आवर वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF) द्वारा चलाया जाने वाला एक वैश्विक अभियान है। इसमें दुनियाभर के लोग एक घंटे के लिए अपने घर व ऑफिस की लाइट बंद कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हैं। इसका मकसद लोगों को ऊर्जा बचाने के लिए प्रेरित करना और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

End of Feed