Delhi Accident: शादी से लौटते समय बाइक को डंपर ने मारी टक्कर, 10 साल की मासूम की मौत

दिल्ली के सोनिया विहार पुश्ता रोड पर डंपर की टक्कर से बाइक पर सवार 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Delhi Accident News: दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहला पुश्ता रोड पर एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में बच्ची का भाई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुश्ता रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने रास्ता खाली किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Accident

दिल्ली में बाइक को डंपर ने मारी टक्कर

शादी समारोह में गए थे तीनों

जानकारी के अनुसार, सोनिया विहार पहला पुश्ता निवासी रंगीला (24) मंगलवार रात एक शादी समारोह में गया था। साथ में उसका भतीजा हर्ष (13) और भतीजी वैष्णवी (10) भी थे। रात को करीब एक बजे तीनों बाइक से समारोह से घर लौट रहे थे। सोनिया विहार तीसरे पुश्ते के पास पहुंचने पर उनके सामने अचानक एक गाय आ गई। जिसे बचाने की कोशिश में उनकी बाइक को सामने से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में वैष्णवी के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रंगीला और हर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

End of Feed