Rampur Accident News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में बुधवार देर रात भीषण हादसा हो गया। जहां एक अज्ञात डंपर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में भीषण आग लग गई। जिसमें कार सवार महिला सिपाही और उसके 2 साल के बेटे की लोगों की मौत हो गए। इस हादसे में दो अन्य लोग झुलस गए। महिला सिपाही अपने परिवार के साथ रामपुर से नैनीताल घूमने के लिए गई थी। जहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया। वहीं डंपर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
पति और देवर ने कार से कूदकर बचाई जान
जानकारी के अनुसार मिलक क्षेत्र के बेहटरा गांव निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता, 2 वर्षीय बेटे और बरेली निवासी ममेरे भाई रवि के साथ नैनीताल कार से घूमने के लिए गए थे। बुधवार को वे लोग वापस घर लौट रहे थे, तभी रात के 11 बजे के बाद काशीपुर के आंगा गांव के पास सामने से ट्रक आ रहा था। जिसने कार को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में आग लग गई। हादसे के बाद महिला का पति और देवर किसी तरह गेट खोलकर गाड़ी से कूद गए। जिससे उनकी जान बच गई। वहीं महिला सिपाही बेटे के साथ कार में फंस गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद महिला और उसके बच्चे को किसी तरह बाहर निकाला गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके पति और देवर को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि लता कौशांबी में पुलिस में तैनात थीं। उसका पति दान सिंह किराए पर गाड़ियां चलवाने का काम करता था। हादसे के समय कार दान सिंह ही चला रहा था। दुर्घटना के बाद काशीपुर के पास जाम भी लग गया। पुलिस ने कार को हटवाकर जाम खुलवाया।
