Delhi Power Cut (कल का पावरकट 29 सितंबर 2026): अजमेरी गेट, जनकपुरी, कोटला, करमपुरा, मदनगीर, जाफरपुर सहित यहां रहेगी बत्ती गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 29 September, 2026: दिल्ली में कल यानी मंगलवार 29 सितंबर को कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। जानिए किस इलाके में कब बिजली कटेगी और क्यों -

Delhi Power Cut Schedule 29 September, 2026: दिल्ली में पिछले 3 दिनों के दौरान मौसम ने करवट ली तो न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया। दिल्ली के कई इलाकों में तो नवंबर जैसी ठंड सितंबर के अंत में ही महसूस होने लगी। हालांकि, गर्मी कम होने के बावजूद बिजली की जरूरतें अभी उतनी ज्यादा कम नहीं हुई हैं। इसलिए कल यानी मंगलवार 29 सितंबर को बिजली से जुड़े अपने सभी काम पहले से व्यवस्थित कर लें। क्योंकि मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में घंटों तक बिजली कटौती रहेगी। दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (Discom) ने इलाकों की लिस्ट जारी की है।

Delhi Power Cut 29th September 2026

दिल्ली में कल कई इलाकों में घंटों तक पावरकट रहेगा

बिजली से जुड़े रखरखाव और नेटवर्क सुधार कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। बिजली वितरण कंपनियों BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) और BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) के जारी शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक, अलग-अलग इलाकों में ट्रांसफॉर्मर की मेंटेनेंस, बिजली लाइनों के सुधार, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे।

End of Feed