दिल्ली में प्रदूषण पर MCD का बड़ा एक्शन, 8 फैक्ट्रियां सील, बिजली कनेक्शन भी काटे

दिल्ली में सर्दियों और दिवाली के आसपास वायु प्रदूषण बढ़ने की समस्या हर साल सामने आती है। वाहनों के धुएं और निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल के अलावा औद्योगिक गतिविधियां भी प्रदूषण की वजह बन सकती हैं।

दिल्ली : दिवाली के आसपास दिल्ली में प्रदूषण की चुनौती के बीच नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने शाहदरा उत्तरी जोन में अभियान चलाकर 8 फैक्ट्रियों को सील कर दिया। इन सभी इकाइयों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए हैं।

MCD action on pollution

दिल्ली में प्रदूषण पर MCD का बड़ा एक्शन (फोटो-@MCD_Delhi)

यह कार्रवाई सादतपुर और करावल नगर में की गई। निगम, बीएसईएस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों इलाकों में औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 5 जींस डाइंग फैक्ट्रियां और 3 प्लास्टिक दाना बनाने वाली इकाइयां प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों में शामिल पाई गईं। इसके बाद मौके पर ही सभी 8 फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया और उनकी बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई।

End of Feed