Delhi Encounter: 'मौत का प्लान’ फेल! हत्या के प्रयास में फरार दो आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

दिल्ली के छावला में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियो को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल गोली लगने से बाल-बाल बचा।

Delhi Police Encounter: दिल्ली के द्वारका में छावला इलाके में हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय रॉकी और 24 वर्षीय सुमित उर्फ कोकी के रूप में हुई है। दोनों पर 17 अप्रैल को एक शख्स पर जानलेवा हमला करने का आरोप है।

Crime (1)

सांकेतिक फोटो

गोली न चलने पर फरार हुए आरोपी

जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। इनमें से एक ने शिकायतकर्ता पर कथित तौर पर नजदीक से गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन हथियार में खराबी आने के कारण गोली नहीं चल पाई। जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

End of Feed