दिल्ली के रानी बाग इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। डीसीपी विक्रम सिंह के नेतृत्व में रानी बाग थाने की टीम ने हत्या के आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों लाल बहादुर और कुणाल को पैर में गोली मारकर काबू किया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 5 राउंड फायरिंग हुई। इससे पहले इन्हीं बदमाशों ने रानी बाग क्षेत्र में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के तुरंत बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की यह घटना आपसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। फिलहाल Delhi Police पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
दिल्ली पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़
सूरजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए चार बदमाश
सूरजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से दो बदमाश पैर में गोली लग जाने से घायल हो गए। बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शैव्या गोयल ने बताया कि नियमित जांच कर रही सूरजपुर थाने की पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि ’मोजर बेयर’ गोल चक्कर के पास कुछ बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।
पुलिस ने अवरोधक लगाए और दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे कुछ बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वे मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा किया जिससे भागने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई और उन्होंने पुलिस से बचने के लिए उसपर गोलियां चलाईं।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षा के तौर पर गोली चलाई और इस मुठभेड़ में बिहार के मोतीहारी जिले के मंडल निवासी मुकेश उर्फ मुक्के (32) तथा ग्राम चीती दनकौर निवासी आकाश (29) के पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि बदमाशों के दो साथी - बिहार के जिला मधुबनी निवासी देवेंद्र शर्मा (40) तथा ग्राम सूरजपुर निवासी सतपाल (50) मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि बदमाशों के पास से एक-एक देसी तमंचा, कारतूस, ड्रिल मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने विभिन्न घरों से चोरी की गई हुई एलइडी टीवी, बैटरी, इन्वर्टर, कुकर, बर्तन तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुकेश के खिलाफ पूर्व में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न थानों में गैंगस्टर, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राकेश के खिलाफ सात, देवेंद्र के खिलाफ 19, सतपाल के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि ये बदमाश घरों का ताला तोड़कर चोरी करते थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
