शहर

Delhi News : दिल्ली में धड़ल्ले से चल रहा सेक्स रैकेट, छुड़ाई गईं 8 लड़कियां; आपत्तिजनक सामाग्री बरामद

पुलिस जांच में सामने आया कि इस रैकेट को आलिया उर्फ पिंकी, कुमारी और उसका पति राहुल चला रहे थे। वहीं गोपी राम परिहार उर्फ सूरज और लूमा कांत पांडे उर्फ मोटू मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे, जो ग्राहकों से पैसे लेते थे और पूरी व्यवस्था संभालते थे।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

दिल्ली : राजधानी के सेंट्रल दिल्ली इलाके में पुलिस ने एक बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई एस.एन. मार्ग, अजमेरी गेट इलाके में की गई, जहां एक कोठे से 8 लड़कियों को छुड़ाया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, 8 अप्रैल की रात को सूचना मिली थी कि इलाके में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक टीम बनाई गई। यह ऑपरेशन एसीपी रिंचेन ओंगमु भूटिया की निगरानी में और महिला सब-इंस्पेक्टर किरण सेठी के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस, एफएसएल, क्राइम टीम और एक एनजीओ के सदस्य भी शामिल थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई लड़कियों और कुछ पुरुषों को पाया। जांच में सामने आया कि यहां संगठित तरीके से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने 8 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें एक 17 साल की नाबालिग लड़की भी है। उसने बताया कि उसे पश्चिम बंगाल से लाकर इस धंधे में धकेला गया था। जांच में यह भी सामने आया कि इस रैकेट को आलिया उर्फ पिंकी, कुमारी और उसका पति राहुल चला रहे थे। वहीं गोपी राम परिहार उर्फ सूरज और लूमा कांत पांडे उर्फ मोटू मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे, जो ग्राहकों से पैसे लेते थे और पूरी व्यवस्था संभालते थे।

विदेशी करेंसी-शराब की बोतलें बरामद

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया है। इसमें करीब 1.97 लाख रुपये कैश, विदेशी करेंसी, गांजा, शराब की सैकड़ों बोतलें और कैन, कंडोम, चाकू, लेन-देन की डायरी और अन्य आपत्तिजनक सामान शामिल है। इससे साफ है कि यह एक बड़ा और संगठित नेटवर्क था।

इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिनमें बीएनएस, पॉक्सो एक्ट, आईटीपी एक्ट, एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल और कुमारी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार जांच कर रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के रैकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आज का मौसम कैसा रहेगा. शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओम author

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैन... और देखें

End of Article