Delhi News: दिल्ली में नशे में ड्राइविंग पर ‘वार’, 3 घंटे में 269 चालान

दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात नशे में ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर महज तीन घंटे में ही 269 चालान काटे। इस दौरान 38 गाड़ियों को जब्त किया गया। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Delhi Drunk Driving Crackdown: दिल्ली में सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्ती और बढ़ा दी है। इसी कड़ी में 18 अप्रैल की रात चलाए गए विशेष अभियान के दौरान महज तीन घंटे में 269 ड्राइवरों के चालान काटे गए, जबकि 38 गाड़ियों को जब्त भी किया गया।

Delhi Drunk Driving

दिल्ली में नशे में ड्राइविंग पर बड़ा एक्शन

रात में चला पुलिस का स्पेशल ड्राइव

यह अभियान रात 9 बजे से 12 बजे तक पूरे दिल्ली में एक साथ चलाया गया। अलग-अलग इलाकों में पुलिस टीमों ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की। इस दौरान दोपहिया, कार, ऑटो और भारी वाहनों समेत हर तरह की गाड़ियों को रोका गया और ड्राइवरों का अल्कोहल टेस्ट किया गया। जांच के दौरान जो भी ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चलाते मिले, उनके खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई।

End of Feed