नहीं सुलझी हत्या की गुत्थी! बीच सड़क पर पत्नी का किया मर्डर, अब आरोपी कॉन्स्टेबल का पार्क में मिला शव

दिल्ली में बीच सड़क पर पत्नी की हत्या के आरोपी दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने मयूर विहार में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव क्राउन प्लाजा होटल के पास स्थित एक पार्क में मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

दिल्ली में कुछ दिन पहले एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की बीच सड़क पर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस को आरोपी दिल्ली कांस्टेबल मनीष भाटी का शव संदिग्ध हालत में मयूर विहार इलाके से मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Crime

सांकेतिक फोटो

क्राउन प्लाजा होटल के पास पार्क में मिला शव

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6 बजे राहगीरों ने मयूर विहार स्थित क्राउन प्लाजा होटल के पीछे स्थित एक पार्क में खून से लथपथ शव पड़ा हुआ देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से शव के पास से मनीष की सर्विस पिस्टल भी मिली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

End of Feed