दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली बड़ी सफलता; ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर दिल्ली-एनसीआर में आपराधिक और आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के इशारों पर काम कर रहे थे। इनका मकसद दिल्ली और आसपास के राज्यों में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाना, पाकिस्तान समर्थित तत्वों का प्रचार करना और युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल करना था।

Delhi Terror Module Arrests

दिल्ली में ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश

स्पेशल सेल के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोहेल, सोनू मीणा, सचिन कुमार मीणा, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद रिहान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, शाहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े अबिद जट्ट के पोस्टर और पुलिसकर्मियों की रेकी तथा धमकी से जुड़े कई वीडियो बरामद किए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कथित आतंकी संगठन "तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान" (TTH) के नाम की दीवारों पर पेंटिंग और ग्रैफिटी बनाकर उसके वीडियो पाकिस्तान भेजते थे। इसके बदले उन्हें पैसे भी दिए जाते थे। पुलिस के अनुसार हाल ही में पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा में एक एएसआई की हत्या की जिम्मेदारी भी इसी संगठन ने ली थी।

End of Feed