Delhi News: महाराष्ट्र से दिल्ली तक फैले जाली नोटों के नेटवर्क का खुलासा; सरगना समेत तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र और दिल्ली में सक्रिय जाली नोटों के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए उसके सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद किए और नवी मुंबई में संचालित एक अवैध प्रिंटिंग यूनिट का भी खुलासा किया।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी के बीच एक्टिव जाली नोट के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें इसका मुखिया भी शामिल है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 299 जाली नोट बरामद किए हैं और नवी मुंबई में एक प्रिंटिंग यूनिट का पता लगाया है। आरोपियों की पहचान नवी मुंबई निवासी नटराज मोहन कंचन (62), मुंबई के विनोद मुन्नीलाल जैसवार (38) और दिल्ली के मकसूदपुर इलाके के सुभाष चंद्र (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि भलस्वा डेयरी में एक दुकानदार को एक ग्राहक से जाली नोट मिले जिसके बाद इस गिरोह के बारे में पता चला।

Delhi Police Fake Currency Racket

महाराष्ट्र से दिल्ली के बीच जाली नोट के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा (प्रतीकात्मक फोटो)

नोटों के डिजाइन पर हुआ शक

पुलिस के मुताबिक, भलस्वा डेयरी में जनरल स्टोर चलाने वाले पंकज ने बताया कि 29 जून की रात एक ग्राहक ने सिगरेट के पांच पैकेट खरीदे और 100 रुपये के छह नोटों में पेमेंट की। अधिकारी ने कहा कि उसे नोटों के रूप और बनावट के चलते उनके जाली होने का शक हुआ, जिसके बाद उसने इलाके में गश्त कर रहे बीट अधिकारी को सूचित किया। अधिकारी मौके पर पहुंचे, नोटों की जांच की और उन्हें नकली पाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में लिया गया और बाद में उसकी पहचान नवी मुंबई निवासी नटराज मोहन कंचन के रूप में हुई। उसके सामान की तलाशी के दौरान पुलिस को उसके बैग से 100 रुपये के 96 नकली नोट बरामद हुए। इस बाद मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच शुरू की गई।

End of Feed