Delhi News: होली की मस्ती पड़ी भारी, दिल्ली में 1200 से अधिक लोगों का कटा चालान

होली के मौके पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान 1,204 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इसके अलावा सीट बेल्ट, हेलमेट और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर कुल 3,725 चालान जारी किए गए।

Delhi News: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने होली के जश्न के बीच एक विशेष अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाई। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 1,200 से अधिक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिनमें से सबसे अधिक मामले पश्चिमी इलाके से सामने आए। पुलिस ने अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी हजारों चालान जारी किए।

Delhi Police

सांकेतिक फोटो

नशे में ड्राइविंग पर दिल्ली पुलिस की सख्ती

यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को होली उत्सव मनाए जाने के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के लिए 1,204 चालान जारी किए जाने के अलावा अन्य यातायात उल्लंघनों के आरोप में कुल 3,725 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। द्वारका, बाहरी और पश्चिमी जिलों सहित पश्चिमी क्षेत्र में गहन प्रवर्तन कार्रवाई की गई और वहां नशे में गाड़ी चलाने के सबसे अधिक 297 मामले दर्ज किए गए। मध्य क्षेत्र में शराब पीकर गाड़ी चलाने के 257 मामले दर्ज किए गए, जबकि उत्तरी क्षेत्र में 256 मामले दर्ज किए गए। पूर्वी क्षेत्र में 208 मामले और दक्षिणी क्षेत्र में शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 117 चालान काटे गए। आंकड़ों के अनुसार, नयी दिल्ली क्षेत्र में सबसे कम 69 मामले दर्ज किए गए।

End of Feed