नस्लीय टिप्पणी मामले को लेकर एक्शन में दिल्ली पुलिस, कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को किया गिरफ्तार

Racial Remark Row: दिल्ली पुलिस ने त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर आमिर शौकीन को गिरफ्तार किया।

  • Racial Remark Row: त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी और बदसलूकी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे दिल्ली के करोल बाग इलाके से पकड़ा है। इस मामले में DCP नॉर्थ निहारिका भट्ट की टीम ने कार्रवाई की। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने आमिर शौकीन के खिलाफ सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की थी।
  • Amir Shokeen.

    यूट्यूबर आमिर शौकीन गिरफ्तार

    मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया था। वीडियो में एक युवक के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार और नस्लीय टिप्पणी किए जाने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पूर्वोत्तर के लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई। मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया, जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस घटना का वीडियो साझा कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • #UPDATE | Amir Shokeen has been arrested: Delhi PoliceHe has been arrested in connection with a case involving alleged racial slurs against a youth from Tripura. The case was registered at Sadar Bazar Police Station under Sections 192, 196, 352 and 353 of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS).

    — ANI (@ANI) October 22, 2026]]>
  • केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के बाद बढ़ा दबाव

  • केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस की ओर से कार्रवाई किए जाने का भरोसा भी जताया था।

    End of Feed