Delhi News: दिल्ली में आपसी रंजिश बनी मौत की वजह, युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भागीरथी विहार में कबाड़ के गोदाम में काम करने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार है। पुलिस अधिकरी ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके के भागीरथी विहार में एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक 18 साल के मजदूर की कुछ बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान लुकमान के रूप में हुई है। वह इलाके के एक कबाड़ गोदाम में काम करता था। पुलिस ने बताया कि यह वारदात गुरुवार शाम को हुई। दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ वार किए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Crime News

दिल्ली में युवक की हत्या (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

आपसी रंजिश में युवक की हत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम 4:54 बजे गोकलपुरी थाने में एक युवक पर चाकू से वार करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल लुकमान को उसका भाई जीटीबी अस्पताल ले गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने लुकमान को मृत घोषित किया। पुलिस ने मृतक के शरीर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में हत्या (बीएनएस की धारा 103(1)) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

End of Feed