Delhi Murder: संपत्ति विवाद में भाइयों में खूनी घमासान, चाकू घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट

Delhi Murder: दिल्ली के शाहदरा में दो भाइयों में संपत्ति को लेकर हुए झगड़े में 18 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

दिल्ली: शहदरा में दो भाइयों में संपत्ति को लेकर हुए झगड़े में 18 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मृतक की पहचान 18 साल के सुहान के तौर पर की है, वहीं घायलों की पहचान जगतपुरी क्षेत्र में शाही मस्जिद के पास राशिद बाजार में रहने वाले फैजान (19), निशा (42), इमरान(45) और शमशाद (28) के रुप में की है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक पीसीआर कॉल के माध्यम से दो भाइयों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने पाया कि घायलों को डॉ हेडगेवार अस्पताल भेजा जा चुका था। प्रारंभिक जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि लड़ाई सईद अहमद के स्वामित्व वाली एक दुकान को लेकर हुई थी।

इनके बीच हुआ झगड़ा

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी कहा, ''सैयद अहमद के छह बेटे हैं, जिनमें से चार हैं- इस्तिकार, जुल्फिकार, इमरान और शमशाद। सभी एक ही घर में रहते हैं। जुल्फिकार घर के पास ही वेल्डिंग की दुकान चलाता है। इमरान अपने भाइयों की मंजूरी से दुकान बेचना चाहता था, लेकिन जुल्फिकार ने आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

End of Feed