दिल्ली

Delhi Murder: दिल्ली में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, इतनी सी बात पर ले ली जान

राजधानी दिल्ली में मामूली बात पर युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या की असली वजह क्या है अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Image

Delhi Murder: दिल्ली में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, इतनी सी बात पर ले ली जान

दिल्ली: राजधानी के तिगरी इलाके में रविवार को 22 वर्षीय युवत की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना शाम करीब साढ़े सात बजे तिगरी पुलिस थाने को पीसीआर कॉल पर मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कमल सिंह राणा नामक व्यक्ति पर चाकू से कई वार किए गए थे।

मामूली बात पर हत्या

इन दिनों राजधानी दिल्ली जरा जरा सी बात पर लड़ाई झगड़ा मारपीट और फिर चाकू से या गोली मारकर हत्या करने की वारदात आम बात हो गई हैं। पिछले दिनों मे देखा जाय तो केवल साउथ जिले के अलग अलग थानों मे मामूली बातों पर कई मर्डर हो गए है। ताज़ा मामला दक्षिणी दिल्ली के तिगडी थाना इलाके का है। जहां दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक ने दूसरे को चाकू से ताबड़तोड़ गोदकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार शाम लगभग 7.30 बजे की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय कमल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले 19 वर्षीय रितिकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिगड़ी पुलिस को संगम विहार इलाके में स्थित एक बिल्डिंग के नीचे चाकूबाजी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल अवस्था में कमल सिंह नामक युवक मिला। उसे घायल अवस्था में एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। वारदात वाली जगह को करटेन ऑफ कर जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article