गाजियाबाद

गाजियाबाद में सड़क पर खड़े ट्रक से स्कूटी टकराई, तीन युवकों की मौत

यूपी के गाजियाबाद में सड़क किनारे खड़े ट्रक में स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। बता दें कि यह घटना रविवार सुबह करीब तीन बजे हुई, जब तीनों युवक स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहे थे।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराने की घटना में तेज रफ्तार स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मसूरी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह करीब तीन बजे हुई, जब तीनों युवक स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहे थे।

सड़क किनारे खड़े ट्रक से स्कूटी टकराई

उन्होंने बताया कि जब वे मसूरी थाना क्षेत्र में पहुंचे तो उनकी स्कूटी खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में तीन की मौत

एएसपी के अनुसार मृतकों की पहचान बिट्टू उर्फ विकास (21), अंशु उर्फ मनमोहन (30) के रूप में हुई, और ये दोनों दिल्ली के त्रिलोक पुरी के रहने वाले थे, जबकि तीसरा विपिन भट्ट (25) अशोक नगर दिल्ली का निवासी था। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article