Yamuna River Water Level: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर बह रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। यह स्थिति मुख्य रूप से हरियाणा के हथिनी कुंड बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण बनी है। मंगलवार को लोहा पुल के पास यमुना का जलस्तर दिनभर 204.33 मीटर से ऊपर रहा, जबकि रात आठ बजे यह 204.56 मीटर तक पहुंच गया।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार (फोटो:PTI)
अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार दोपहर तीन बजे 69,000 क्यूसेक और शाम आठ बजे 63,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बताया कि दोपहर के समय प्रति घंटे 45,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा था, और शाम में यह मात्रा और बढ़ गई। हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी दिल्ली तक 48 से 70 घंटे में पहुंचता है। इस स्थिति को देखते हुए, निचले इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है और लोगों को नदी किनारे से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
