Woman Shot in Delhi Saket Court: दिल्ली की साकेत कोर्ट में आज उस समय सनसनी मच गई जब यहां एक महिला को गोली मार दी गई। अधिकारियों ने कहा कि आज सुबह दिल्ली की एक निचली अदालत के भीतर एक महिला को गोली मार दी गई। कोर्ट परिसर में मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना साकेत जिला अदालत स्थित अदालत में हुई।
साकेत कोर्ट में महिला को मारी गोली (प्रतीकात्मक)
Delhi: A woman has been injured in an incident of firing at Saket court. Four rounds were fired. Police on the spot… t.co/5sZFgRqtMt
— ANI (@ANI) Apr 21, 2023
पुलिस ने बताया कि महिला को चार गोलियां चलाई गई जिसमें वह घायल हो गई। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोली लगने के बाद घायल महिला रो रही है और उसे पुलिस अस्पताल लेकर जा रही है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला वित्तीय विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए अदालत में आई थी, जब एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। यह घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में बाइक सवार दो लोगों द्वारा एक वकील की गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। हमलावरों ने अदालत में प्रवेश करने के लिए वकीलों का भेष धरा था।
रोहिणी कोर्ट में हुई थी सनसनीखेज वारदात
पिछले साल 24 सितंबर को दो बंदूकधारी वकील के भेष में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में आए थे और फायरिंग की थी। दोनों को पुलिस ने मार गिराया था। राहुल त्यागी और जगदीप जग्गा वकील के भेष में आए थे और कोर्टरूम में घुसकर ही गैंगस्टर जितेंद्र मान पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए थे।
इसी तरह पिछले साल अप्रैल में रोहिणी कोर्ट में ही दो वकीलों के बीच एक क्लाइंट को लेकर झगड़ा हो गया था जिसमें गोली चल गई थी। पुलिस के मुताबिक, यहां तैनात नगालैंड आर्म्ड फोर्स के कांस्टेबल ने जमीन पर गोली चला दी थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
