दिल्ली

Delhi: मेट्रो के आगे कूदकर युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली मेट्रो के गोल्फ कोर्स स्टेशन से एक आत्महत्या की खबर आई है। आज स्टेशन पर एक 25 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली है। घटना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र की है। गौतमबुद्धनगर के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आसपास के लोगों से बात करके और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

सांकेतिक तस्वीर

Delhi Metro Suicide: नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र स्थित गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर आज दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक 25 वर्षीय युवती ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मेट्रो स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी।

खुदकुशी की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 39 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका सलारपुर, थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रह रही थी।

साफ नहीं हुई आत्महत्या की वजह

फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही इस घटना के बाद कुछ देर के लिए ब्लू लाइन मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं।

सूचना पर थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवती के परिजनों को सूचित किया गया है और बाकी की जरूरी कार्यवाही की जा रही है।

अधिकारी ने क्या कहा

गौतमबुद्धनगर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राम बदन सिंह ने कहा, “हमें सूचना मिली कि गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर 25 वर्षीय लड़की ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

सिंह ने कहा कि आस-पास मौजूद लोगों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article