Delhi New CM Profile: कौन हैं रेखा गुप्ता? दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबको दी मात, जानें कैसा है उनका राजनीतिक करियर

Delhi New CM Rekha Gupta Profile: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नए सीएम, आइए डालते हैं उनके प्रोफाइल पर एक नजर, कैसा रहा है राजनीतिक करियर और बहुत कुछ...

Delhi New CM Rekha Gupta Profile: दिल्ली को रेखा गुप्ता के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है बता दें कि रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से मात दी, बता दें कि रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से हार मिली थी पर इस बार रेखा गुप्ता ने वंदना कुमारी को बहुत बड़े अंतर से चुनाव में मात दी। मार्च, 2010 में उन्हें भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया फिलहाल वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

Delhi New CM Rekha Gupta Profile

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नए सीएम

रेखा गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं

रेखा गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं, उनका जन्म जींद में ही हुआ था पर वो बाद में दिल्ली आई, जिसके बाद दिल्ली की होकर ही रह गईं। उनका पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना इलाके में है। यहां उनके दादा मनिराम और परिवार के बाकी लोग रहते थे रेखा के पिता जयभगवान की नौकरी दिल्ली में थी फिर उनका पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया।

End of Feed