दिल्ली

कौन हैं प्रवेश वर्मा? डिप्टी CM की रेस में बताए जा रहे सबसे आगे; कैसा रहा उनका सियासी सफर

Parvesh Verma Profile: दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के के नाम पर मुहर लग चुकी है। रेखा गुप्ता सीएम होंगी तो वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम की रेस में आगे बताये जा रहे हैं। आइये जानते हैं सीएम प्रवेश वर्मा कौन हैं? उनका राजनीतिक करियर अब तक कैसा रहा है?

Image

कौन हैं डिप्टी CM प्रवेश वर्मा

Parvesh Verma Profile: दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है। 26 साल बाद भाजपा को दिल्ली में अपना मुख्यमंत्री मिला है। रेखा गुप्ता के साथ नई दिल्ली से विधायक परवेश वर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकले हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के सयोंजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल 4089 वोटों से हराया था। चुनाव परिणाम आने के बाद ही प्रवेश वर्मा की खासी चर्चा हो रही है। आइये जानते हैं डिप्टी सीएम की रेस में सबसे आगे प्रवेश वर्मा कौन हैं? उनका राजनीतिक करियर अब तक कैसा रहा है?

परवेश वर्मा की प्रोफाइल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, परवेश वर्मा ने 7 नवंबर 1977 में दिल्ली के हिंदू जाट परिवार में जन्म लिया। वो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनकी मां का नाम रामप्यारी वर्मा हैं। उनके एक भाई और तीन बहनें हैं। प्रवेश ने दिल्ली के DPS आर.के. पूरम से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए किया और व्यापार और प्रबंधन के क्षेत्र में भी उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है।

प्रवेश वर्मा की राजनीतिक सफर

साल 2013 में प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर शुरू हुआ। उन्होंने महरौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को हराया था। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत का ताज पहना। फिर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार महाबल मिश्रा को हराया था।

प्रवेश वर्मा की शादी

प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाती सिंह हैं, जिनसे एक बेटा और दो बेटियां हैं। उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए सभी तैयारियां संपन्न हो चुकी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी दिल्ली पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों के जवान कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे। जांच-पड़ताल के बाद ही कार्यक्रम में लोगों को अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी। मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर निमंत्रण की पहली कॉपी सामने आई है। इस निमंत्रण पत्र में मुख्य सचिव की तरफ से सभी लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण

निमंत्रण पत्र के मुताबिक, यह शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरा टाइमटेबल भी सामने आया है। इसके मुताबिक, 11-12 बजे के बीच शपथ समारोह के गेस्ट आएंगे और अपनी सीट लेंगे। 12:10 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्री आएंगे। 12:15 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना पहुंचेंगे। 12:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य नेता पहुंचेंगे। 12:25 बजे पीएम मोदी आएंगे। वहीं, 12:30 बजे बैंड की धुन पर राष्ट्रगान होगा। 12:35 बजे उपराज्यपाल नए मुख्यमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article