दिल्ली

Delhi New Mayor: कौन है महेश कुमार खींची? बने दिल्ली के मेयर, नगर निगम में AAP की जीत

Who is Mahesh Kumar Khichi: आम आदमी पार्टी (AAP) के महेश खींची को बृहस्पतिवार को दिल्ली का अगला महापौर चुन लिया गया जानिए उनके बारे में कौन हैं।

Image

कौन है महेश कुमार खिंची

Who is Mahesh Kumar Khichi: राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मिली यह जीत सत्तारूढ़ पार्टी का मनोबल बढ़ाने वाली है।अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से मैदान में उतरे दलित उम्मीदवार खींची ने भारतीय जनता पार्टी (bjp) के किशन लाल को मात्र तीन मतों के मामूली अंतर से हराया।

खींची को 133 मत मिले, जबकि लाल को 130 वोट मिले। दो मत अवैध घोषित किए गए।कांग्रेस के आठ पार्षदों ने मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया, आप और भाजपा के बीच लंबे समय तक चले वाकयुद्ध के कारण अप्रैल से स्थगित हुए चुनावों में कांग्रेस ने मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार किया। कांग्रेस ने महापौर के लिए वर्तमान में प्रस्तावित संक्षिप्त कार्यकाल के स्थान पर पूर्ण कार्यकाल की मांग की थी।

कौन हैं महेश कुमार खींची (Who is Mahesh Kumar Khichi)

बता दें कि महेश कुमार खींची दिल्ली में देव नगर के वार्ड 84 से पार्षद हैं। देव नगर करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में आता है वहीं उन्होंने दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है। दिल्ली के नए मेयर चुने जाने पर महेश कुमार खींची ने कहा, 'बहुत खुशी का दिन है। सबसे पहले मैं हमारे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल से धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े पद पर बैठाया। हम दिल्ली की भलाई के लिए काम करेंगे।'

वहीं नई दिल्ली लोकसभा सीट से सोमनाथ भारती के समर्थन में लोगों से लगातार वोट की अपील करते हुए वो कई बार वार्डों में एक्टिव दिखे थे।

वो अपने वार्ड में काफी सक्रिय दिखाई देते हैं।

आप ने निगम चुनाव में देव नगर वार्ड से उम्मीदवार बनाया था उस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल कर पार्षद बने और अब उन्हें पार्टी ने मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें विजयश्री हासिल हुई है। बता दें कि एमसीडी नियमों के अनुसार, दिल्ली में हर साल महापौर के चुनाव होते हैं यह चुनाव अप्रैल में होते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article