MCD Mayor Election Result: दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार महेश कुमार खिची की जीत हुई है। महेश कुमार खिची देव नगर (वार्ड नंबर 84) से पार्षद हैं। मेयर चुनाव के लिए कुल 265 वोट पड़े, जिसमें से 133 वोट AAP उम्मीदवार को मिले, 130 वोट BJP को मिले हैं।
भाजपा को मिली तीन वोटों से हार
आम आदमी पार्टी (आप) के महेश खिची को गुरुवार को दिल्ली का अगला महापौर चुन लिया गया। राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मिली यह जीत सत्तारूढ़ पार्टी का मनोबल बढ़ाने वाली है। रविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से मैदान में उतरे दलित उम्मीदवार खिची ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किशन लाल को मात्र तीन मतों के मामूली अंतर से हराया।
खिची को 133 मत मिले, जबकि लाल को 130 वोट मिले। दो मत अवैध घोषित किए गए। कांग्रेस के आठ पार्षदों ने मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। उपमहापौर के चुनाव के लिए डाले गए मतों की गिनती जारी है। आप और भाजपा के बीच लंबे समय तक चले वाकयुद्ध के कारण अप्रैल से स्थगित हुए चुनावों में कांग्रेस ने मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार किया। कांग्रेस ने महापौर के लिए वर्तमान में प्रस्तावित संक्षिप्त कार्यकाल के स्थान पर पूर्ण कार्यकाल की मांग की थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
