Budget 2025: कौन हैं दुलारी देवी.. वित्त मंत्री ने क्यों उनके हाथों से बनी मधुबनी साड़ी पहन किया बजट पेश?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने आज केंद्रीय बजट पेश करने के दौरान मधुबनी साड़ी पहनी हुई थी। जिसे दुलारी देवी ने उन्हें भेंट किया गया। दुलारी देवी ने इस साड़ी को अपने हाथों से बना कर वित्त मंत्री को दिया और इसे बजट पेश करने के दौरान पहने के लिए भी कहा। वित्त मंत्री ने दुलारी देवी के सम्मान में यह साड़ी पहनी है। लेकिन दुलारी देवी आखिर कौन हैं? आइए जानते हैं:

Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट पेश करने के मौके पर बेहद खास साड़ी पहनी है, जिसे लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। बजट के मौके पर केंद्रीय मंत्री द्वारा पहनी गई साड़ी खासा सुर्खियों में रहती है। इस बार उन्होंने मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी है, जिसमें मधुबनी की कला का चित्रण किया गया है। यह साड़ी उन्हें पद्म श्री विजेता दुलारी देवी ने भेंट की थी।

Budget

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

दुलारी देवी ने अपने हाथों से तैयार की साड़ी

केंद्रीय मंत्री जब मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम में मधुबनी आई थीं, तो इस दौरान उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई थी। तभी दुलारी देवी ने उन्हें यह साड़ी भेंट की थी और यह भी कहा था कि वह इसे बजट पेश करने के दौरान पहनें। लिहाजा, निर्मला सीतारमण ने दुलारी देवी के सम्मान में मधुबनी पेंटिंग को प्रदर्शित करती हुई यह साड़ी पहनी है। इस साड़ी को दुलारी देवी ने खुद अपने हाथों से वित्त मंत्री के लिए तैयार किया है।

End of Feed