दिल्ली

Aaj ka Mausam: दिल्ली में 6 साल बाद सबसे गर्म रहा जनवरी, आज यूपी-बिहार में शुष्क रहेगा मौसम, राजस्थान में फतेहपुर सबसे ठंडा, दो दिन बाद होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं यूपी, बिहार और राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिसकी वजह से 2 दिन बाद बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Image

आज का मौसम

Aaj Ka Mausam (आज का मौसम कैसा रहेगा): दिल्ली में इस बार जनवरी के महीने में कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ी। बल्कि इस साल जनवरी में तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास हुआ। दिल्ली में गर्मी ने छह साल का अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। साल 2019 के बाद अब दिल्ली की सबसे गर्म जनवरी दर्ज हुई है। एक से 30 जनवरी तक दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्यिस रहा। वहीं 2019 में औसत अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्यिस रहा।

दिल्ली में आज बादल छाने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया जा सकता है। कल यानी रविवार को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाने और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। जिसके बाद 3 और 4 फरवरी को बारिश का अनुमान जताया गया है। जनवरी के आखिरी दिन शुक्रवार को दिल्ली में सबसे गर्म दिन रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

यूपी में 3 फरवरी को होगी बारिश

आज उत्तर प्रदेश में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में फिलहाल ठंड का असर कम हो गया है। दिन के समय धूप निकलने से ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। वहीं सुबह और रात के समय ठंड पड़ रही है। अब धीरे-धीरे सर्दी कम होनी शुरू हो जाएगी। आज यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी से पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान सुबह के समय प्रदेश में घना कोहरा छाया रह सकता है।

बिहार में 3 दिन बाद लुढ़केगा पारा

बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आज भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा भी छाया रहा। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और उत्तर पूर्वी भाग के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। आने वाले 3 दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

राजस्थान में दो दिन बाद बदलेगा मौसम

राजस्थान में शुक्रवार को सबसे ठंडा शहर फतेहपुर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कल भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में 3 और 4 फरवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में आगामी एक से दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री कमी आने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article