दिल्ली के बजट में क्या कुछ होगा खास? सीएम रेखा गुप्ता ने किए कई बड़े ऐलान; जान लीजिए खास बातें

Budget for Delhi: दिल्ली में नई सरकार बन चुकी है, अब सवाल है कि राज्य में बजट कब पेश होगा? इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली का बजट 24 से 26 मार्च के बीच पेश करने की योजना की घोषणा की है। उनके अनुसार ये बजट 'विकसित दिल्ली' के विजन को दर्शाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के सुझाव शामिल होंगे।

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के लिए नई सरकार बजट कब पेश करेगी? इस बजट में क्या कुछ खास होगा? इसके बारे में खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अहम जानकारियां साझा की है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में जो कुछ वादे किए उनको ध्यान में रखा जाएगा। लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए ये बजट काफी अहम होगा।

Budget for Delhi

दिल्लीवासियों को बजट में क्या-क्या मिलेगा?

'युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों से की जाएगी चर्चा'

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'मैं झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर बहनों और परिवारों से मिलूंगी, उनसे इस सरकार से उनकी अपेक्षाओं के बारे में बात करूंगी। युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों से चर्चा की जाएगी। दिल्ली का बजट लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करेगा। हम अपने घोषणापत्र में बताए गए सभी वादों को पूरा करेंगे, चाहे वह सभी महिलाओं को 2,100 रुपये की योजना हो या सिलेंडर। किसी को हमें यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि हमारा एजेंडा चलेगा, उनका (आप) नहीं।'

End of Feed