शनिवार 1 मार्च को दिल्ली के इन इलाकों में 12 घंटे नहीं आएगा पानी, जानें

दिल्ली के कई इलाकों में 1 मार्च को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, पाइपलाइन के जोड़े जाने को लेकर आरके पुरम और एम्स समेत आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली के लोगों को आने वाले दिनों में एक बार फिर पानी की आपूर्ति से जूझना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा इससे संबंधित जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, पाइपलाइन जोड़े जाने के कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में 1 मार्च को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। लोगों को समय से पहले इसलिए सूचित किया जा रहा है कि ताकि वह इस असुविधा के लिए तैयार रहें और आवश्यकता के अनुसार पानी स्टोर करके रखें। साथ ही 1 मार्च के दिन पानी का दुरुपयोग करने से बचें।

Delhi Water Supply.

शनिवार 1 मार्च को दिल्ली के इन इलाकों में 12 घंटे नहीं आएगा पानी

इन इलाकों में बाधित रहेगी पानी की सप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, 1 मार्च को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, मुनिरका, बसंत गांव, एम्स, एसडीए, हुमायूंपुर, कृष्णा नगर, ग्रीन पार्क मुख्य, ग्रीन पार्क एक्सटेंशन, कालू सराय, महरौली क्षेत्र, मस्जिद मोथ, गुलमोहर पार्क, अर्जुन नगर, हौज खास, किशनगढ़, आनंद लोक, एशिया विलेज, मेफेयर गार्डन, सीरी फोर्ट , मालवीय नगर, गौतम नगर, आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र और सफदरजंग अस्पताल इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान पानी की आवश्यकता पड़ने पर लोग पानी के टैंकर मंगा सकते हैं।

End of Feed