विमान का गहन निरीक्षण
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मानक सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया गया और विमान की गहन निरीक्षण किया गया। बयान के मुताबिक, “कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि हमें बताया गया कि विमान के शौचालय में एक नोट मिला है, जिस पर लिखा था कि इस विमान को बम से उड़ा दें। सभी यात्री बिना किसी परेशानी के विमान से उतर गए। सूत्रों के मुताबिक, विमान में लगभग 290 यात्री सवार थे।
दिल्ली स्थित हवाई अड्डा परिचालन नियंत्रण केंद्र (एओसीसी) को सुबह पौने नौ बजे बम की धमकी के बारे में सूचित किया गया और बाद में विमान को पूर्वाह्न पौने 12 बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि लंदन से दिल्ली आ रही उड़ान संख्या यूके 018 के चालक दल को विमान में बम की धमकी वाला नोट मिला। प्रवक्ता के अनुसार, प्रोटोकॉल पर अमल करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरने के बाद विमान को अनिवार्य जांच के लिए 'आइसोलेशन बे' में ले जाया गया। प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, “हमने आवश्यक सुरक्षा जांच पूरी करने में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया।
(इनपुट-भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
