Delhi Bomb Hoax: वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मेल से आया खौफनाक मैसेज

दिल्ली के रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में मेल के जरिए बम होने की सूचना मिली है। आनन-फानन में स्कूल प्रशासन ने स्कूल को खाली करवा लिया है।

दिल्ली में रोहिणी के एक निजी स्कूल को शुक्रवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। यह स्कूल प्रशांत विहार के उस स्थल के एक किलोमीटर दायरे में है जहां बृहस्पतिवार को कम तीव्रता का धमका हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल परिसर में गहन तलाशी के बाद धमकी महज अफवाह साबित हुई। एक अधिकारी के अनुसार, ईमेल के जरिए ‘वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल’ (वीजीएस) को बम की धमकी के संबंध में दिल्ली पुलिस की तरफ से सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर सूचना मिली। स्कूल उस जगह से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां बृहस्पतिवार को कम तीव्रता का धमाका हुआ था।

Delhi Bomb Hoax: वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मेल से आया खौफनाक मैसेज

धमकी अफवाह साबित

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों का दस्ता और डीएफएस के कर्मचारियों ने स्कूल के पूरे परिसर की जांच की और तलाशी ली। अधिकारी ने बताया कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकी अफवाह साबित हुई। स्कूल अधिकारियों ने सूचना जारी कर अभिभावकों को सुबह 11 बजे तक अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने का अनुरोध किया था। स्कूल की ओर से अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

End of Feed