Delhi News: वसंत विहार इलाके में गिरी निर्माणाधीन दीवार, मलबे में 3 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 28, 2024, 02:37 PM IST

Delhi News: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को मलबे में तीन मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वसंत विहार में गिरी निर्माणाधीन दीवार
  • मलबे में तीन मजदूरों के फंसे होने की आशंका
  • बचाव अभियान जारी

Delhi News: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माणाधीन दीवार के गिर जाने की खबर सामने आई है। निर्माणाधीन दीवार गिरने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। हादसे की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस और डीएफएस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीवार गिरने के बाद उसके नीचे तीन मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

Delhi

वसंत विहार इलाके में गिरी निर्माणाधीन दीवार

गिरी दीवार के नीचे मजदूरों के फंसे होनी आशंका

घटनास्थल पर मौजूद दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि दीवार गिरने की सूचना शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे मिली थी, जिसके बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), डीडीएमए (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण), विभिन्न नगर निकाय एजेंसी, अग्निशमन और पुलिस के बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। अधिकारी ने बताया कि श्रमिकों को बचाने के प्रयास जारी है।

End of Feed