दिल्ली

Times Network ICS 2024: जलभराव से परेशान दिल्ली, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताई इसकी असल वजह

Times Network India Climate Summit: दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। खासकर कई सारी सड़कों पर पानी भर आया है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने टाइम्स नेटवर्क के इंडिया क्लाइमेट समिट में पानी भरने के पीछे की असल वजह बताई है और समाधान पर जोर दिया है।

Image

टाइम्स नेटवर्क इंडिया क्लाइमेट समिट।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाइम्स नेटवर्क इंडिया क्लाइमेट समिट में पहुंचे भूपेंद्र यादव।
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में जलभराव पर बात की।
  • दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

Times Network India Climate Summit: राजधानी दिल्ली में पहली बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया है। कई सड़कें पानी से लबालब हैं, जिस वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने टाइम्स नेटवर्क के इंडिया क्लाइमेट समिट में इसके पीछे का कारण बताया है। केंद्रीय मंत्री ने इंडिया क्लाइमेट समिट में कहा कि दिल्ली में जलभराव का मुख्य कारण प्लास्टिक बैग है। उन्होंने इसे स्थानीय प्रशासन के स्तर का मुद्दा बताया और उनसे निपटने को लेकर इशारा किया।

दिल्ली में जलभराव पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव?

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव को लेकर पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह स्थानीय प्रशासन का मुद्दा है। हमने दिल्ली सरकार से बात की है और प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बैग के उपयोग को रोकने के लिए छापेमारी भी की जा रही है। दिल्ली में ऐसे उद्योग हैं, जहां प्लास्टिक शीट का निर्माण हो रहा है, इसे लेकर हमने दिल्ली सरकार के औद्योगिक विभाग से बात की है और सामने इस मुद्दे को उठाया है और इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कहा है।

केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों से की ये अपील

इंडिया क्लाइमेट समिट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हम जहां भी कुछ सामान खरीद रहे हैं, वहां हम दुकानदार से प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए अनुरोध करें। हमें व्यक्तिगत व्यवहार में संवेदनशीलता लानी होगी। प्लास्टिक बैग जलभराव का मुख्य कारण है।

टाइम्स नेटवर्क इंडिया क्लाइमेट समिट 2024 का आयोजन

बता दें कि टाइम्स नेटवर्क द्वारा शुक्रवार (28 जून) को इंडिया क्लाइमेट समिट का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य हमारी सभ्यता पर जलवायु परिवर्तन के पड़ने वाले खतरनाक प्रभाव से निपटने के लिए उचित कदम उठाने की ओर ध्यान आकृष्ट करना है। इसके तहत सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करना है।

खासकर भारत में वैश्विक स्तर की तुलना में जलवायु परिवर्तन का असर काफी ज्यादा देखा जा रहा है। बीते दिनों में इसका उदाहरण भी सामने आया है। तापमान में वृद्धि, गर्मी में बढ़ोत्तरी, हीटवेव से मौत का आंकड़ा बढ़ना, खेती पर असर, जल संकट, पलायन जैसे कई मुद्दे उभरे हैं, जो जलवायु परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!