दिल्ली

Delhi Rain: प्रगति मैदान टनल में भरा पानी, वाहनों की आवाजाही बंद; राजधानी में ट्रैफिक की धीमी पड़ी चाल

Delhi Rain: दिल्ली के कई इलाकों में सुबह तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है तो वहीं कई सड़के जलमग्न हो गई है। बारिश के कारण प्रगति मैदान टनल में भी पानी भर गया है, जिसके चलते टनल को बंद कर दिया गया है।

Image

प्रगति मैदान टनल में भरा पानी, वाहनों की आवाजाही बंद

KEY HIGHLIGHTS
  • जलभराव के कारण प्रगति मैदान टनल बंद
  • दिल्ली की कई सड़कों पर जलजमाव
  • सड़कों पर पानी के कारण यातायात प्रभावित

Delhi Rain: दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश होने के कारण रास्तों पर भारी जाम लगा हुआ है। सड़कों पर पानी होने के कारण वाहनों की आवाजाही बहुत प्रभावित हो रही है। बारिश ने दिल्ली के लोगों को गर्मी से तो राहत दी है, लेकिन इसके बाद लोगों को जलभराव की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच प्रगति मैदान टनल को बंद करना पड़ा। पीटीआई द्वारा एक्स पर शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार प्रगति मैदान टनल में पानी भरा हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए यहां से वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। प्रगति मैदान टनल के साथ मथुरा रोड पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

वजीराबाद पुल पर जलभराव

दिल्ली के प्रगति मैदान के बाद वजीराबाद पुल पर भी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। फिलहाल बारिश बंद है, लेकिन पानी भरा होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित है। वजीराबाद, नेहरू विहार एक्स रिंग और आस-पास के कई इलाकों में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है।

जलभराव के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित

गीता कॉलोनी, लक्ष्मी नगर और आईटीओ जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव है। इसके कारण ट्रैफिक की गति धीमी पड़ गई है और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बारिश को देखते हुए घर से ऑफिस जाने के लिए समय से पहले निकलने का भी लोगों को कोई खास लाभ नहीं हुआ है। जगह-जगह जलजमाव होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पानी भरा होने के कारण सड़कों के गड्ढों की गहराई भी पता नहीं लग रही। इससे हादसा होने की संभावना भी बढ़ गई है। जलजमाव कारण कई इलाकों में आने-जाने वाली गाड़ियां खराब होती नजर आ रही है। यहां पर बसें सड़कों पर रुक गई हैं और लोग पैदल चलकर दूसरी गाड़ियां ढूंढने को मजबूर है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!