Building Collapsed In Paharganj: शनिवार की शाम दिल्ली से एक और इमारत के ढहने की खबर आई। नबी करीम के बाद दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह गई है। इस हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए। दिल्ली पुलिस ने इस दुर्घटना में दो लोगों के मौत की पुष्टि की है। एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश की वजह से यह हादसा हुआ। बचाव कार्य अब पूरा कर लिया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक इमरान हुसैन ने मीडिया से कहा कि "करीब साढ़े पांच बजे मुझे पता चला कि एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। यह क्यों गिरी, यह जांच का विषय है। मैंने डीएम से कहा है कि जो लोग मारे गए हैं, उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाए। अब कोई फंसा नहीं है।"
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
