तिहाड़ का दौरा करने पहुंची ब्रिटेन की टीम, भगोड़ों की वापसी पर बढ़ी उम्मीदें

भारत सरकार द्वारा विदेश भागे भगोड़ों और आर्थिक अपराधियों को देश वापस लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) की एक टीम भारत आई और दिल्ली में स्थित तिहाड़ जेल का दौरा किया और कई कैदियों से बातचीत भी की। उम्मीद की जा रही है कि ये दौरा भविष्य में प्रत्यर्पण की राह आसान करेगा और लंबे समय से अटके मामलों को गति मिलेगी।

भारत सरकार विदेश भागे भगोड़ों और आर्थिक अपराधियों को वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) की एक टीम ने हाल ही में दिल्ली की तिहाड़ जेल का दौरा किया। बता दें कि ब्रिटेन की अदालतों में अक्सर भारत की जेलों की स्थिति को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कई बार तो इन्हीं आधारों पर भारत की प्रत्यर्पण (Extradition) याचिकाएं खारिज भी हो चुकी हैं। इसलिए इस बार ब्रिटेन की टीम को यहां बुलाकर खुद तिहाड़ का हाल दिखाया गया। टीम ने हाई-सिक्योरिटी वार्ड तक जाकर वहां की व्यवस्था देखी और कैदियों से बातचीत भी की।

Tihar Jail

तिहाड़ का दौरा करने पहुंची ब्रिटेन की टीम (फोटो - PTI)

तिहाड़ के दौरे पर आई ब्रिटेन सीपीएस की टीम

सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने ब्रिटेन को भरोसा दिलाया है कि अगर विजय माल्या या नीरव मोदी जैसे हाई-प्रोफाइल भगोड़ों को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया तो उनके लिए तिहाड़ जेल में सुरक्षित माहौल तैयार किया जाएगा। यहां तक कि जरूरत पड़ने पर उनके लिए जेल के अंदर अलग “एन्क्लेव” भी बनाया जाएगा, ताकि उनकी सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर कोई सवाल न उठ सके।

End of Feed