दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने सुलझाई रोहिणी के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी; बाइक का अधूरा नंबर प्लेट बना बड़ा सुराग

दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में 25 अगस्त को एक किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किशोर पर चाकू से हमला किया, क्योंकि उसने बर्थडे पार्टी के दौरान उन्हें प्रतिबंधित सामग्री देने से मना कर दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोटरसाइकिल के अधूरे नंबर प्लेट के आधार पर इन आरोपियों को बिहार से पकड़ा।

Image

बिहार के सुपौल से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi News: रोहिणी के सेक्टर-7/8 डिवाइडिंग रोड के पास 25 अगस्त तड़के हुई किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस हत्या के आरोप में दो नाबालिग समेत कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से चार आरोपी बिहार के दरभंगा और सुपौल जिले से पकड़े गए हैं।

पुलिस ने बताया था ‘ब्लाइंड मर्डर’ केस

पुलिस ने बताया कि यह हत्या एक बर्थडे पार्टी के बाद हुई, जहां आरोपितों ने काव्यान नामक 15 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला किया क्योंकि उसने प्रतिबंधित सामग्री देने से इनकार कर दिया था। इस हत्या को पुलिस ने ‘ब्लाइंड मर्डर’ केस बताया, क्योंकि शुरुआती जांच में आरोपितों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला था, केवल वारदात में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल का अधूरा नंबर पुलिस के पास था।

अधूरा नंबर बना सुराग

पुलिस ने घटनास्थल के 15 किलोमीटर के दायरे में लगे लगभग 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध मोटरसाइकिल की गतिविधि पर नजर रखी। लेकिन पूरे नंबर के अभाव में पुलिस को करीब 111 मिलती-जुलती मोटरसाइकिलों की जांच करनी पड़ी। अंततः आयुष नामक व्यक्ति की मोटरसाइकिल की पहचान हुई, जो शाहबाद डेरी में पंजीकृत थी। आयुष फरार था, लेकिन बाद में नारायणा बस डिपो से उसे गिरफ्तार किया गया। उसने स्वीकार किया कि उसकी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल अपराध में किया गया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी

आयुष की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपितों के नाम सामने आए, लेकिन वे सभी बिहार भाग गए थे। पुलिस ने बिहार के सुपौल और दरभंगा जिलों से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो नाबालिग हैं। रोहिणी पुलिस ने सुधांशु उर्फ मोनू और प्रशांत को भी दबोच लिया है।

क्या था मामला

पुलिस के मुताबिक, 24-25 अगस्त की रात को रोहिणी के एक होटल में बर्थडे पार्टी हुई थी। पार्टी के बाद आरोपी सुधांशु, प्रशांत, दो नाबालिग और आयुष की मोटरसाइकिल पर एम2के से स्नैक्स व कोल्ड ड्रिंक खरीदने निकले। फिर सेक्टर-7/8 डिवाइडिंग रोड पर काव्यान से उनकी मुलाकात हुई। जब काव्यान ने प्रतिबंधित सामग्री देने से मना किया, तो आरोपितों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वे होटल भागे और कपड़े बदलकर तीन आरोपी बिहार फरार हो गए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article