दिल्ली

यात्रियों के लिए खुशखबरी...दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा तक लग्जरी बस सेवा का हुआ शुभारंभ

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने फ्लिक्सबस के साथ मिलकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए प्रीमियम लग्जरी बस सेवा शुरू की है। यह सेवा यात्रियों को मात्र 199 रुपये में 24 घंटे की सुविधा प्रदान करेगी। इसका लक्ष्य हवाई अड्डे तक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाना और यात्रियों को विश्वसनीय विकल्प देना है।

Image

दिल्ली हवाई अड्डे पर लग्जरी बस सेवा शुरू

Delhi Airport Luxury Bus Service: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा को दिल्ली हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए फ्लिक्सबस के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत एक प्रीमियम लग्जरी बस सेवा शुरू की जा रही है। जानकारी के मुताबिकस, इस सेवा के माध्यम से यात्री मात्र 199 रुपये में आरामदायक सफर का लाभ उठा सकेंगे।

डायल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों के लिए हवाई अड्डे तक पहुंचना और भी सुविधाजनक हो जाएगा। फिलहाल, लगभग 20 प्रतिशत यात्री दिल्ली हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि इस नई सुविधा के बाद इस हिस्सेदारी में और इजाफा होगा। डायल, जीएमआर समूह के नेतृत्व में बना एक संघ है, जो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article